मरियम नगर में सरकारी जमीन पर बन गए 123 मकान

जासं गाजियाबाद मरियम नगर में नगर निगम के प्रबंधाधीन जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:28 PM (IST)
मरियम नगर में सरकारी जमीन पर बन गए 123 मकान
मरियम नगर में सरकारी जमीन पर बन गए 123 मकान

जासं, गाजियाबाद : मरियम नगर में नगर निगम के प्रबंधाधीन जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि मरियम नगर में करोड़ों रुपये की 10-12 वर्गमीटर जमीन पर पिछले 25 साल में 123 मकान बन गए हैं। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एसडीएम सदर की कोर्ट में वाट दायर किया गया है। जिसके बाद लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जे के संबंध में नोटिस दिए जा रहे है। उधर, लोगों का कहना है कि अवैध कब्जे का आरोप गलत है, उन्होंने जमीन खरीदी है। पहले दी सुविधाएं, अब अवैध कब्जा बताया:

नगर निगम की ओर से यहां पर रहने वाले लोगों को सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। मकान मालिकों से हर साल संपत्ति कर की वसूली की जाती है। स्थानीय निवासी विनय शर्मा ने बताया कि मकानों को तोड़ने से रोकने की मांग को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। भाकियू भानु गुट ने की पंचायत: लोगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी भी आ गए हैं। रविवार को संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मनोज नागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने यहां पर पंचायत की। मनोज नागर ने कहा कि लोगों ने मकान की रजिस्ट्री कराई है। लोगों को बेघर किया गया तो विरोध में आंदोलन किया जाएगा।

बयान नगर निगम द्वारा लैंडबैंक बनाने के लिए जमीन का सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान ही मरियम नगर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की तैयारी की गई है। - राज नारायण पांडे, अपर नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी