शहर की 91 सड़कों का 100 किमी हिस्सा होगा गड्ढामुक्त

नगर निगम ने इनका प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। 00 किलोमीटर से अधिक हिस्से की मरम्मत में 7.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:53 PM (IST)
शहर की 91 सड़कों का 100 किमी हिस्सा होगा गड्ढामुक्त
शहर की 91 सड़कों का 100 किमी हिस्सा होगा गड्ढामुक्त

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर की 91 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम बरसात के बाद शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने इनका प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। 00 किलोमीटर से अधिक हिस्से की मरम्मत में 7.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि फाइलें तैयार की जा रही हैं। टेंडर छोड़कर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

बता दें कि बरसात से पहले ही शहर की कई सड़कों पर गड्ढे हो गए थे। बरसात में इनकी हालत और भी खराब हो गई। मानसून से पहले नगर निगम ने कुछ सड़कें दुबारा बनवाईं तो कुछ की मरम्मत कराई थी। मगर बारिश के चलते बाकी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाईं। नगर आयुक्त का कहना है कि बरसात होने तक फाइलों का काम निपटाया जा रहा है। सर्वे में शहर की 91 सड़कों पर गड्ढे पाए गए हैं। 1,00,517 मीटर में मौजूद इन गड्ढों को ठीक कराया जाएगा।

----

सड़कों की मरम्मत में 7.90 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बरसात के ठीक बाद काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

- डॉ दिनेश चंद्र, नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी