हाईवे की 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हुई 15

आशुतोष गुप्ता गाजियाबाद केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व एनएच-9

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:02 PM (IST)
हाईवे की 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हुई 15
हाईवे की 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हुई 15

आशुतोष गुप्ता, गाजियाबाद

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व एनएच-9 की गति सीमा भले ही सरकार ने 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तय की हुई है, लेकिन यूपी गेट पर डटे किसान के कारण यह महज 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई है। किसानों ने यूपी गेट पर एनएच-9 व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की रफ्तार कम करते हुए जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा दिए हैं। आंदोलन स्थल पर किसान खुद इस गतिसीमा का पालन कर रहे हैं और 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही वाहन चला रहे हैं।

दरअसल तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने 28 नवंबर से यूपी गेट पर आंदोलन छेड़ रखा है। करीब दो माह के दौरान किसानों के आंदोलन के रंग लगातार बदल रहे हैं। दिल्ली से मेरठ व लखनऊ समेत अन्य जिलों की दूरी कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एनएच-9 व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट तैयार कराया है। इन हाईवे की सरकार ने गतिसीमा 100 किलोमीट प्रतिघंटा के हिसाब से तय की है। किसानों ने आंदोलन छेड़ने के बाद इस गतिसीमा को घटाकर मात्र 15 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दिया है। यूपी गेट से दिल्ली जाने वाले मार्गों पर किसानों के डटे होने से आम लोगों के लिए दिल्ली दूर हो गई है। उन्होंने यूपी गेट को छोड़कर अन्य रास्तों से दिल्ली कूच करना पड़ रहा है। इस कारण दिल्ली की सभी सीमाएं जाम से जूझ रही हैं और इन सीमाओं की गतिसीमा भी कम हो गई है। पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। किसानों ने एंबुलेंस व इमरजेंसी सेवाओं के लिए आंदोलन स्थल पर विशेष कोरिडोर बनाया है, लेकिन इसकी गतिसीमा भी 15 किलोमीटर प्रतिघंटा ही निर्धारित की गई है।

-----

- हम लोगों ने हाइवे पर डेरा डाल रखा है। एंबुलेंस निकालने के लिए विशेष कोरिडोर बनाया गया है। इसकी गतिसीमा 15 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। आंदोलन रहने तक किसान इसी गतिसीमा से वाहन चलने देंगे।

धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाकियू

chat bot
आपका साथी