फरिहा में 2 दिन से जलापूर्ति ठप

फरिहा में 2 दिन से जलापूर्ति ठप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:35 PM (IST)
फरिहा में 2 दिन से जलापूर्ति ठप
फरिहा में 2 दिन से जलापूर्ति ठप

फरिहा: कस्बा में निरंतर गिर रहे जल स्तर के कारण अधिकांश लोग नगर पंचायत द्वारा दी जने वाली जलापूर्ति पर ही निर्भर रहते हैं। गुरुवार सुबह मुहल्ला सूरजपुरा स्थित पानी की टंकी का सप्लाई वॉल्व खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई थी। जानकारी होने पर नगर पंचायत द्वारा टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी मुहैया कराया जा रहा है। जो नाकाफी साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की आवश्यकता अधिक पड़ती है, जबकि पानी कम मात्रा में दिया जा रहा है। इस संबंध में चेयरमैन अब्दुल हई का कहना है कि गुरुवार को किसी कारण के चलते वॉल्व की मरम्मत नहीं हो पाई थी। जल्दी ही मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। (संस)

chat bot
आपका साथी