आधार कार्ड पर रार, केंद्र एवं पोर्टल संचालक भिड़े

पुलिस ने मामला शांत कराया नहीं दी थाने में तहरीर गलत खबर चलाने का लगाया आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:43 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:43 AM (IST)
आधार कार्ड पर रार, केंद्र एवं पोर्टल संचालक भिड़े
आधार कार्ड पर रार, केंद्र एवं पोर्टल संचालक भिड़े

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद : शुक्रवार को स्टेशन रोड पर एक आधार केंद्र पर हंगामा खड़ा हो गया। पोर्टल संचालकों एवं आधार केंद्र संचालक के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। आधार केंद्र के संचालक ने पोर्टल संचालकों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

स्टेशन रोड मेला वाला बाग के सामने एक आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन के लिए प्रशासन ने एक केंद्र को नामित किया है। यहां पर सुबह से छात्र-छात्राओं की भीड़ लग जाती है। गुरूवार को एक पोर्टल संचालक ने आधार के नाम पर दो-दो सौ रुपये की वसूली की खबर चलाते हुए कहा कि आधार कार्ड फ्री में बन रहे हैं। इधर केंद्र संचालक ने अपनी दुकान के बाहर पोस्टर लगा दिया। इस पर लिखा था कि फ्री में आधार कार्ड बनवाने के लिए इस नंबर पर फोन करें। इस पर पोर्टल संचालक का नंबर डाल दिया। छात्र-छात्राओं ने पोर्टल संचालक के मोबाइल पर फोन किए तो पोर्टल संचालक ने इसकी शिकायत थाने में एसआई ओमपाल सिंह से की। दोपहर एक बजे के करीब पोर्टल संचालक केंद्र पर पहुंचे तो केंद्र संचालक से विवाद हो गया। मामला बढ़ते देख पोर्टल संचालक यहां से चले गए। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी