आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

गणेश चतुर्थी पर्व की शुरूआत के साथ भगवान श्रीगणेश गुरुवार को शुरू होगा। घर-घर गणेश जी विराजेंग।े चहुंओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज गूंजेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 12:17 AM (IST)
आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा
आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गणेश चतुर्थी पर्व की शुरूआत के साथ भगवान श्रीगणेश गुरुवार को घर-घर में विराजेंगे। अनेक सार्वजनिक स्थलों पर भी गणपति की प्रतिमाएं सजाई जाएंगी। अगले दस दिन तक गणपति बप्पा मोरया की गूंज से शहर गूंजता रहेगा। बुधवार पूरे दिन प्रतिमाओं की खरीदारी की जाती रही।

भगवान गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें सुहाग नगर, कोटला रोड, सदर बाजार रोड और रामलीला मैदान समेत शहर में अनेक स्थानों पर सजी हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है। घरों के लिए छोटी और सार्वजनिक स्थलों पर सजाने के लिए बड़ी प्रतिमाओं की खरीद की जा रही है। - यहां सजाई जाएंगी प्रतिमाएं

घंटाघर चौराहा, विभव नगर, चंद्रवार गेट, बौहरान गली, सोहन मार्केट, छोटे हनुमान मंदिर और दुर्गा नगर समेत अनेक करीब दो दर्जन सार्वजनिक स्थलों पर बड़े आयोजन होंगे।

प्रतिमा स्थापित करने का शुभ मुहूर्त

पं. मुन्नालाल शास्त्री के अनुसार, भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6.30 बजे से आठ बजे तक, सुबह 10.30 से दोपहर डेढ़ बजे तक है। इस अवधि में नमामि-नमामि गणेशं नमामि, शिव शक्ति पुत्रं शत-शत नमामि व अन्य मंत्रों के जरिए श्रीगणेश जी को आमंत्रित कर उनका पूजन और आरती करनी चाहिए।

विभवनगर में होगा परंपरागत आयोजन

हर बार की तरह इस बार भी शहर के पॉश एरिया विभव नगर में पंडाल सजाया जाएगा। समिति सदस्य हरिवंश शर्मा ने बताया कि गणपति को लेकर कॉलोनी में विशेष क्रेज रहता है। उनके स्वागत के लिए कॉलोनी सज गई है। विशेष पांडाल तैयार किया है। गुरुवार को शोभायात्रा निकलेगी। 15 सितंबर को सुंदरकांड का पाठ एवं 17 को भजन संध्या होगी।

chat bot
आपका साथी