दबंगई से दहशत: कुर्सी से गिराकर त्यागपत्र देने को बनाया दबाव

मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत विवाह की तैयारियों के दौरान भाजपा नेताओं का एक्सईएन से विवाद हो गया था। इसको लेकर एक्सईएन एवं प्रभारी अपर नगर आयुक्त को दिल का दौरा पड़ गया। यह मामला मंगलवार को गरमाया रहा। भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:26 PM (IST)
दबंगई से दहशत: कुर्सी से गिराकर त्यागपत्र देने को बनाया दबाव
दबंगई से दहशत: कुर्सी से गिराकर त्यागपत्र देने को बनाया दबाव

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत विवाह की तैयारियों के दौरान भाजपा नेताओं की दबंगई का मामला थाने पहुंच गया है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती प्रभारी नगरायुक्त ने कर्मचारी के माध्यम से उत्तर थाने में भाजपा नेताओं पर संगीन आरोप लगाते हुए तहरीर भिजवा दी है। इस मामले में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।

सोमवार को पालीवाल हॉल में प्रभारी नगरायुक्त विकास कुरील सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी करा रहे थे। इसी बीच भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा और सुनील गुप्ता अपने साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि विभव नगर में निर्माण को लेकर उन्हें इस कदर जलील किया गया कि हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद कुरील को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को कुरील ने कर्मचारी के माध्यम से दोनों नेताओं के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की नीयत से कुर्सी से गिरा दिया। गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। तहरीर में कहा गया है कि उक्त नेता गाली-गलौज करते रहे और त्यागपत्र के लिए दबाव बनाया। जब वह गिर पड़े तो दोनों छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर उत्तर र¨वद्र दुबे का कहना है तहरीर आ गई है। परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उधर, डीएम नेहा शर्मा ने पूरे मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका ¨सह और सीओ सिटी संजय वर्मा को संयुक्त रूप से सौंपी है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी