13.24 करोड़ के बजट से स्मार्ट होगा स्टेशन रोड

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जैन मंदिर से तिकोनिया तक होगा सुंदरीकरण -विद्युत विभाग की लाइनें होंगी अंडरग्राउंड डिवाइडर पर होगा प्लांटेशन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:04 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:04 AM (IST)
13.24 करोड़ के बजट से स्मार्ट होगा स्टेशन रोड
13.24 करोड़ के बजट से स्मार्ट होगा स्टेशन रोड

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मुख्य बाजार के साथ अब नगर निगम प्रशासन ने स्टेशन रोड का कायाकल्प करने की तैयारी शुरू कर दी है। जैन मंदिर से लेकर गांधी पार्क तिराहा होते हुए स्टेशन रोड तिकोनिया तक मुख्य मार्ग को स्मार्ट बनाया जाएगा। पूरे मार्ग का सुंदरीकरण होने से लोगों को आवागमन में खासी राहत मिलेगी।

सदर बाजार सहित मुख्य मार्गों पर सालों से जाम व अतिक्रमण की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके लिए नगर निगम द्वारा गांधी पार्क चौराहे से सदर बाजार होते हुए नालबंद चौराहे तक मुख्य मार्ग का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। दो करोड़ के बजट से मुख्य मार्ग को दोनों साइड चौड़ा कराया जा रहा है। सेंट्रल चौराहे तक सड़क बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। अब दूसरे चरण में नगर निगम द्वारा स्टेशन रोड के कायाकल्प की तैयारी कर ली है। मेयर नूतन राठौर ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जैन मंदिर से स्टेशन रोड तिकोनियां तक पूरे मार्ग का स्मार्ट बनाया जाएगा। 1.62 किमी. मुख्य सड़क के सुंदरीकरण पर 13.24 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए दोनों तरफ आरसीसी नाला व सड़क के दोनों साइड बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड कराया जाएगा। जैन मंदिर से गांधी पार्क चौराहे तक डिवाइडर व प्लांटेशन होगा। सड़क के दोनों साइड इंटरलाकिग फुटपाथ व पाथवे का निर्माण होगा। यह भी होगा खास:

-सड़क के दोनों आरसीसी यूटिलिटी डक्ट बनेंगे।

-मुख्य मार्ग पर सफेद पट्टी व कैट आइ लगेंगे।

-मुख्य मार्ग पर पांच चौराहे व तिराहों को विकसित किया जाएगा।

-मार्ग के दोनों साइड साइनेज बोर्ड लगेंगे।

-मुख्य मार्ग पर चार स्थलों पर टेबिल टाप क्रासिंग बनेंगी।

chat bot
आपका साथी