शरद पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का हुआ रजत श्रृंगार

शहर के मंदिरों में आज मनाया जाएगा पर्व मंदिरों में होगी सजावट।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:55 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:55 AM (IST)
शरद पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का हुआ रजत श्रृंगार
शरद पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का हुआ रजत श्रृंगार

जासं, फीरोजाबाद: श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति के द्वारा शुक्रवार को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान जगन्नाथ का रजत श्रृंगार किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारी कैलादेवी मंदिर के सामने बने लांगुरा वीर मंदिर पहुंचे। यहां भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलदाऊ की मूर्ति का रजत श्रृंगार किया गया। शामकालीन आरती के बाद प्रसाद का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल, इंजीनियर एससी अग्रवाल, त्रिभुवन श्रीमाली, राकेश अग्रवाल, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, अजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं बांके बिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को पूरे मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर द्वारिकाधीश मंदिर, राधा किशन मंदिर, राधा मोहन मंदिरों में भी कार्यक्रम होंगे।

chat bot
आपका साथी