ट्रेनों में पिक कोच, 2022 में खुलेगा कॉरिडोर

टूंडला(फीरोजाबाद) संवाद सहयोगी। न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे रेल राज्य मंत्री सुरेश सी आंगड़ी ने कहा कि इसे वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कॉरिडोर से देश की इकोनॉमी बढ़ेगी। बताया कि महिलाओं के लिए ट्रेन में पिक कोच लगाए जाने की तैयारी है। शुक्रवार को इटावा से टूंडला तक रेलवे सैलून से ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए दोपहर एक बजे वह टूंडला न्यू स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल ट्रैक का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:03 AM (IST)
ट्रेनों में पिक कोच, 2022 में खुलेगा कॉरिडोर
ट्रेनों में पिक कोच, 2022 में खुलेगा कॉरिडोर

टूंडला(फीरोजाबाद), संवाद सहयोगी। न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे रेल राज्य मंत्री सुरेश सी आंगड़ी ने कहा कि इसे वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कॉरिडोर से देश की इकोनॉमी बढ़ेगी। बताया कि महिलाओं के लिए ट्रेन में पिक कोच लगाए जाने की तैयारी है।

शुक्रवार को इटावा से टूंडला तक रेलवे सैलून से ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए दोपहर एक बजे वह टूंडला न्यू स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल ट्रैक का निरीक्षण किया। स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कॉरिडोर ईस्टर्न और वेस्टर्न दो भागों में तैयार हो रहा हैं। माल कॉरिडोर तैयार होने के बाद सस्ते भाड़े पर माल आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। सड़क मार्ग से होने वाले खर्च से 10 फीसदी से अधिक कम होगा। इससे मैन लाइन पर दबाव कम होगा। इससे यात्री ट्रेनों को समय से चलाया जा सकेगा। साथ ही 20 से 25 पैसेंजर ट्रेन बढ़ाई जाएंगी। रेल राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 तक कॉरिडोर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रेनों से महिला कोच हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि महिलाओं के लिए पिक कोच लगाए जाएं। इसमें महिलाओं के लिए अतिरिक्त सुविधा रहेगी। इसके लिए वार्ता चल रही है। -आरपीएफ में आएंगी महिलाएं

टूंडला: महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि आरपीएफ में महिलाओं की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का सपना है कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी भी बढ़ाई जाए। यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

टूंडला: उन्होंने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक यात्रियों की भी जिम्मेदारी है कि वह घटना होने पर पुलिस को अवगत कराएं।

chat bot
आपका साथी