खेल में जेल बंदियों ने दिखाई प्रतिभा

फीरोजाबाद: जिला कारागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्म दिवस पर शीतक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jan 2018 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jan 2018 07:37 PM (IST)
खेल में जेल बंदियों ने दिखाई प्रतिभा
खेल में जेल बंदियों ने दिखाई प्रतिभा

फीरोजाबाद: जिला कारागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्म दिवस पर शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हो गया। महिला बंदियों के बीच म्यूजिकल चेयर गेम हुआ, जिसमें प्रथम स्थान पर सरोज देवी तथा द्वितीय स्थान पर शशि रहीं। 100 मीटर दौड़ में 11 महिला बंदियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शशि प्रथम, शशि द्वितीय दूसरे तथा रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। लूडो प्रतियोगिता में उमा प्रथम, मीरा द्वितीय स्थान पर रहंीं। बालगृह में निरुद्ध किशोर बंदियों के मध्य म्यूजिकल चेयर गेम प्रतियोगिता में राघव प्रथम व अंशुल द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष बंदियों के वालीबॉल में चार टीमें शामिल रहीं। श्रीओम की टीम प्रथम तथा मनीष की टीम द्वितीय स्थान पर रही। रस्सा कसी के भी लीग मैच प्रारंभ हो चुके हैं। इनका फाइनल मैच 15 जनवरी को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के तत्वाधान में होगा। विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र 26 जनवरी को वितरित किए जाएंगे। वर्तमान में कारागार में 75 महिला बंदी, 42 किशोर बंदी तथा 1654 पुरुष बंदी हैं। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया बंदी सुधार कार्यक्रम के तहत जेल में खेल कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस मौके पर जेलर पीके त्रिपाठी, उपजेलर शैलेष कुमार ¨सह, जेल वार्डर बृजेश चाहर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी