पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला पूनम का हत्यारा

घर से निकलने के बाद वापस लौटना और फिर नौ मिनट तक गायब रहने की कहा। फुटेज से पुलिस को सुराग लगा और फिर पूछताछ में राज खुल गया। पति संजय ही पत्नी का हत्यारा निकला, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:36 PM (IST)
पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला पूनम का हत्यारा
पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला पूनम का हत्यारा

जासं, फीरोजाबाद: घर से निकलने के बाद वापस लौटना और फिर नौ मिनट तक गायब रहने की कहानी पूनम अग्रवाल के पति संजय की गले का फांस बन गई। तीन दिन तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय को पत्नी पूनम का हत्यारोपित करार देते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री जाने से पहले चाय बनाने को लेकर हुए तकरार में सिल का बट्टा मारकर संजय ने हत्या की। इसके बाद नौ मिनट में घटना को लूट के दौरान हत्या दर्शाने की कोशिश की।

धनतेरस के दिन कांच कारखाना में एकाउंटेंट की नौकरी करने वाले जैन नगर निवासी संजय अग्रवाल की पत्नी पूनम की हत्या की गई। दोपहर स्कूल से जब उनका 12 वर्षीय बेटा लौटा तो उसने मां की लहूलुहान लाश को किचिन में पड़ा देखा। इसके बाद संजय अग्रवाल फैक्ट्री से घर पहुंचा। एसपी सिटी राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि संजय पर पुलिस को शक हो गया था। पूछताछ के बाद अपने ही जाल में संजय फंसता गया। संजय और पूनम के बीच बात-बात पर झगड़ा होता था। संजय के अपने भाई और बहनों से रिश्ते खत्म हो गए थे, इसके लिए वह पूनम को जिम्मेवार मानता था। एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में संजय ने गुनाह कबूल कर लिया है। घटना से एक रात पहले बाजार में संजय का मोबाइल छिन गया था, इस पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर घर पर झगड़ा हुआ। सोमवार सुबह फैक्ट्री जाने से पहले संजय ने चाय बनाने को कहा, इसी बात पर फिर झगड़ा हुआ और संजय ने गुस्से में बट्टे को पूनम के सिर पर दे मारा, जिससे वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद संजय घर से निकल गया। कुछ मिनट बाद वह घर लौटा और अलमारी से पर्स निकालकर सामान फैला दिया, ताकि हत्या के पीछे लूट की कहानी सामने आए। पूनम की बहनों ने भी उसके खिलाफ गवाही दी है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संजय को जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी