पुलिस सत्यापन से आटो चालकों में खलबली

एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जैसे ही आटो चालकों का सत्यापन शुरू किया उनमें खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:23 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:23 AM (IST)
पुलिस सत्यापन से आटो चालकों में खलबली
पुलिस सत्यापन से आटो चालकों में खलबली

संस, शिकोहाबाद: एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जैसे ही आटो चालकों का सत्यापन शुरू किया, उनमें खलबली मच गई। जिनके पास जरूरी कागजात नहीं मिले हैं, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।

गुरुवार को एसएसपी सचिद्र पटेल थाने का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें आटो के कारण शहर में जाम की समस्या और आपराधिक वारदातों की जानकारी दी थी। इसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। टीएसआइ जितेंद्र कुमार ने एटा और मैनपुरी चौराहा पर आटो और उनके चालकों के सत्यापन का अभियान चलाया। जिनके कागज पूरे थे उनके आटो पर अलग से नंबर डाला गया। कुछ चालकों पर कागज न होने पर दो दिन का अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया। टीएसआइ ने बताया कि ये अभियान तीन दिन चलेगा। इसके बाद कस्बा में कोई भी ऐसा आटो नहीं चलने दिया जाएगा। जिसका सत्यापन न किया गया हो।

chat bot
आपका साथी