तिरंगा यात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस से झड़प

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : कासगंज ¨हसा के विरोध में मंगलवार शाम को फीरोजाबाद में तिर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jan 2018 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jan 2018 09:16 PM (IST)
तिरंगा यात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस से झड़प
तिरंगा यात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस से झड़प

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : कासगंज ¨हसा के विरोध में मंगलवार शाम को फीरोजाबाद में तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवाओं की पुलिस से जमकर तकरार हुई। पुलिस ने इन्हें सुभाष तिराहा पर रोका, लेकिन इसके बाद भी युवा चकमा देकर आगे बढ़ गए। पुलिस प्रशासन ने इन्हें गांधी पार्क पर रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया। यहां पर युवाओं एवं पुलिस अधिकारियों में जमकर बहस हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान गांधी पार्क में कैंडिल जलाने पहुंचे दो युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ युवकों ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी गाड़ी में बैठाकर थाने भेज दिया।

कासगंज की घटना के बाद ¨हदूवादी संगठन पिछले दिनों से कैंडिल मार्च निकाल कर मृतक चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुलिस ने अब ऐसे आयोजनों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम को कुछ युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लिया। शाम लगभग छह बजे सीएल जैन कॉलेज से तिरंगा यात्रा लेकर युवक निकले। हाथों में तिरंगा लिए युवा जैन मंदिर तक पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने बगैर पूर्व सूचना एवं अनुमति के जुलूस निकालने को गलत बताया, लेकिन उत्साही युवाओं ने पुलिस की हिदायत को अनदेखा कर दिया तथा पुलिस के रोकने के बाद भी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस की इन युवाओं से नोकझोंक हुई। सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार के निर्देशन में पुलिस फोर्स ने गांधी पार्क चौराहा पर युवाओं के जुलूस को रोकने के लिए गाड़ियां लगा दीं। यहां पहुंच युवाओं ने कहा कि वह गांधी पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देंगे। जुलूस को लेकर पुलिस एवं युवाओं के बीच में तकरार हुई। पुलिस ने सख्ती का प्रयोग किया तो युवा भी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ युवा अंदर पहुंच गए तथा गांधी जी की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाने लगे। पुलिस ने राहुल दीक्षित व पप्पू कुमार को पकड़ कर थाने भेज दिया। इसका विरोध करने पर पुलिस गौरव शर्मा एवं सचिन दीक्षित को भी थाने ले गई। देर शाम तक इनके साथी थाने में जमा थे। युवाओं का कहना था तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवाओं के साथ पुलिस ने सख्ती की है।

सीओ सिटी डॉ. अरूण कुमार का कहना है कि कुछ लोग बगैर अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे। ऐसे में इन्हें रोका गया। एहतियातन कुछ युवाओं को पकड़ा है।

chat bot
आपका साथी