क्षेत्रफल के हिसाब से लिया जाए मकान का टैक्स

सवर्ण समाज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें नगर निगम द्वारा मनमाने से ढंग से टैक्स वसूलने का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:25 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:25 AM (IST)
क्षेत्रफल के हिसाब से लिया जाए मकान का टैक्स
क्षेत्रफल के हिसाब से लिया जाए मकान का टैक्स

फीरोजाबाद, जासं: सवर्ण समाज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर निगम द्वारा मनमाने से ढंग से टैक्स वसूलने का विरोध किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने टैक्स वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए स्वकर प्रणाली लागू की है, जिसमें कमरा, आंगन, रसोई, गैराज की रेट तय कर दी है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा मंजिल के हिसाब से कई गुना टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है। पदाधिकारियों ने मांग की कि क्षेत्रफल के हिसाब से मकान का टैक्स लिया जाए। सिर्फ एक मंजिल का ही टैक्स लिया जाए। खाली व खुली जगह का टैक्स न लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवम गुप्ता, मुरारीलाल, दुर्गा प्रसाद, रामप्रकाश शर्मा, शशीमोहन भटनागर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी