ननि के वार्डो और फैक्ट्रियों में वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू

ओम ग्लास फैक्ट्री में कैम्प का डीएम ने किया शुभारंभ केंद्रों का किया निरीक्षण शहर के कई वार्डो में दोपहर में पहुंची वैक्सीन एक केंद्र पर नहीं हो पाया वैक्सीनेशन।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:55 AM (IST)
ननि के वार्डो और फैक्ट्रियों में वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू
ननि के वार्डो और फैक्ट्रियों में वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान के तहत सोमवार से नगर निगम के वार्डो और दो फैक्ट्रियों में वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई। पहले दिन कुछ वार्डो में दोपहर में वैक्सीन पहुंची। एक केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंचने से वैक्सीनेशन की शुरुआत नहीं हो सकी। डीएम और सीएमओ ने कुछ वार्डो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को जल्द वैक्सीन लगाने के उद्देश्य से महाअभियान की शुरुआत की है। इस कड़ी में नगर निगम के वार्डो में वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई। अब पालिका और पंचायतों के सभी वार्डो में कैम्प लगेंगे। नंदराम चौक और वार्ड 51 में वैक्सीनेशन की शुरुआत दोपहर में हो सकी। क्षेत्रीय पार्षद मोहित अग्रवाल ने पुरानी मंडी केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंचने की बात बताई है। डीएम चंद्र विजय सिंह और सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ ने भीम नगर और इस्लामिया कालेज में बनाए गए केंद्र का निरीक्षण किया। भीम नगर में वैक्सीन लगाने की गति धीमी मिलने पर डीएम ने पार्षद से अधिक से अधिक लोगों को बुलाकर वैक्सीन लगवाने को कहा।

इसके बाद डीएम ने राजा का ताल स्थित ओम ग्लास फैक्ट्री में लगे वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सोमवार से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण निश्शुल्क शुरू हो गया है। श्रमिक अपना और स्वजन का टीकाकरण जल्द कराएं। उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, प्रदीप कुमार मित्तल, अंशित मित्तल, सोनिल जैन, सुभाष अग्रवाल आदि उपस्थित थे। वहीं पंकज ग्लास व‌र्क्स पर भी वैक्सीनेशन शुरू हुआ, जिसमें श्रमिकों को वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर सुभाष मित्तल, पराग गुप्ता, अंचित मित्तल, विकास पालीवाल, राघव पालीवाल, उपस्थित थे। सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ ने सभी वार्ड में वैक्सीनेशन होने की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से कहीं दिक्कत नहीं आएगी।

- सांसद ने केंद्रों का निरीक्षण किया जसराना में सांसद चंद्रसेन जादौन द्वारा अधिकारियों के साथ बिल्टीगढ़, हाथवंत, भकार, अघोधा एवं भरथरा में वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण कर जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। राजेश चौहान , नीलकमल यादव ,अरविद यादव, हरिओम यादव, कप्तान सिंह, शिवम चौहान, पूरन सिंह, विष्णु चौहान आदि उपस्थित थे। सिरसागंज में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर

वैक्सीनेशन के लिए पालिका और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर के सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल, माथुर वैश्य धर्मशाला, प्राथमिक विद्यालय सिरसागंज, इस्लामियां स्कूल, गुलाब वाटिका, मुहल्ला भदेसरा के बरात घर, मूलचन्द्र धर्मशाला हैवतपुर रोड, गुलाब वाटिका, नगर पालिका परिषद व महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज आदि जगह पर कैंप बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे व चिकित्सा अधीक्षक डा. कपिल यादव ने यह जानकारी दी है।

---

chat bot
आपका साथी