कारपेट पर चलकर वोट डालने पहुंचेंगे मतदाता

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव 2019 में वोट डालने समय मतदाताओं को सुखद एहसास होगा। आदर्श बूथों पर कारपेट पर चलकर मतदाता मतदान करने पहुंचेंगे। जबकि पिक बूथों की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में नजर आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:21 AM (IST)
कारपेट पर चलकर वोट डालने पहुंचेंगे मतदाता
कारपेट पर चलकर वोट डालने पहुंचेंगे मतदाता

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव 2019 में वोट डालने समय मतदाताओं को सुखद एहसास होगा। आदर्श बूथों पर कारपेट पर चलकर मतदाता मतदान करने पहुंचेंगे। जबकि पिक बूथों की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में नजर आएगी।

जिला प्रशासन ने इस बार मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में अच्छा वातावरण देने की पहल की है। शहर का नगर निगम एवं गोपीनाथ इंटर कॉलेज आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाता कारपेट पर चलकर मतदान करने पहुंचेंगे। इसके साथ ही यहां गुब्बारों से सजावट और रंगोली मतदान के लिए प्रेरित करेगी। बुजुर्ग, दिव्यांग, ²ष्टिहीन मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था होगी और ठंडा पानी भी मुहैया कराया जाएगा। वहीं एमजी इंटर कॉलेज को पिक बूथ एवं मुख्य मार्गों से सटे 31 बूथों को भी आकर्षक रूप से सुसज्जित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विधान सभा में एक-एक पिक बूथ बनाया गया है। यह हैं आदर्श बूथ

टूंडला विधानसभा क्षेत्र में उच्च प्राथमिक स्कूल टूंडला कक्ष संख्या तीन, जसराना में प्राथमिक पाठशाला बनवारा, प्राथमिक पाठशाला सिविल लाइंस दबरई, शिकोहाबाद में बीडीएम इंटर कॉलेज के चार, सिरसागंज में प्राथमिक पाठशाला जगमुदी को आदर्श बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर भी विशेष सजावट होगी।

chat bot
आपका साथी