नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 30 अक्टूबर तक आवंटित होंगे स्कूल

नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 30 अक्टूबर तक स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:08 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:08 AM (IST)
नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 30 अक्टूबर तक आवंटित होंगे स्कूल
नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 30 अक्टूबर तक आवंटित होंगे स्कूल

फीरोजाबाद, जासं: बेसिक शिक्षा विभाग में 334 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 30 अक्टूबर तक स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार द्वारा भेजे गए पत्र के बाद विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

बीएसए डा. अरविद पाठक ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी की देखरेख में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को स्कूल आवंटन होंगे। 26 से 28 अक्टूबर तक सिविल लाइन स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर काउंसिलिंग होगी। इस दौरान सभी को अपने पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। 29 और 30 को स्कूल आवंटन होंगे। किसी भी स्कूल में आरटीई के मानकों से अधिक शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी। तीन नवंबर तक सभी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

chat bot
आपका साथी