जिलाध्यक्ष सहित 36 कांग्रेसियों पर मुकदमा

पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन के आरोप में जिलाध्यक्ष सहित 36 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:02 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:02 AM (IST)
जिलाध्यक्ष सहित 36 कांग्रेसियों पर मुकदमा
जिलाध्यक्ष सहित 36 कांग्रेसियों पर मुकदमा

फीरोजाबाद, जासं: किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन के आरोप में जिलाध्यक्ष सहित 36 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने बिना अनुमति मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन व नारेबाजी की। चौकी प्रभारी सिविल लाइन अनिल कुमार ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, अनिल यादव व 30-35 अज्ञात के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी