Firozabad Corona News Update: सुहागनगरी में आंकड़ा पहुंचा 300 के पार

LIVE Firozabad Corona News Update सिरसागंज का स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 305 पर पहुंचा। स्वस्थ होकर कोविड हॉस्पिटल से भाजयुमो नेता समेत 15 पहुंचे घर।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM (IST)
Firozabad Corona News Update: सुहागनगरी में आंकड़ा पहुंचा 300 के पार
Firozabad Corona News Update: सुहागनगरी में आंकड़ा पहुंचा 300 के पार

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। शुक्रवार को एक तरफ कोरोना की तेज रफ्तार कायम रही, वहीं स्वस्थ्य होने वालों के आंकड़े से राहत भी मिली है। चौबीस घंटे में नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी और सिरसागंज के स्वास्थ्यकर्मी समेत आठ नए संक्रमित पाए गए। वहीं सैफई में भर्ती महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 304 पर पहुंच गया है। भाजयुमो नेता समेत 15 लोगों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वस्थ्य होकर लौटने वालों का बस्ती वालों ने स्वागत किया है।

पिछले चौबीस घंटे में संक्रमित पाए गए लोगों ने नगर निगम के 25 वर्षीय ठेका सफाई कर्मी का नाम भी शामिल है। यह शहर में चलाए गए सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल था। सिरसागंज सीएचसी के पांच कर्मचारियों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शहर के न्यू रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक और संत नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी के अलावा हाथवंत क्षेत्र के गांव संदलपुरा निवासी 21 वर्षीय महिला, शहर के आजाद नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, तिलक नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, तथा नगला बरी निवासी महिला की रिपोर्ट संक्रमित मिली। महिला को दो जून को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर से सैफई रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के पहले आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाई गई थीं। सैफई से देर शाम शव भिजवाया गया। महिला के पति और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया जाएगा। डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15 संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर वापस भेजे गए हैं। लोग सावधानी बरतें।

सिरसागंज और शिकोहाबाद अस्पताल में आज से होगा कामकाज

सिरसागंंज और शिकोहाबाद अस्पताल में शुक्रवार को सेनेटाइजेशन कराया गया। इन दोनोंं अस्पतालों में शनिवार सुबह से कामकाज शुरू होगा। बता दें कि यहां काम करने वाले कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन दोनों अस्पतालों को गुरुवार को बंद करा दिया गया था। वहीं सिरसागंज सीएचसी का एक कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिर से हलचल तेज हो गई। कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी के बाद अध्यापक नगर की रास्तों को सील कर दिया गया है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां रहने वालों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य कर्मी के परिवार वालों को क्वारंटीन कराया जा रहा है।

जनपद में शुक्रवार को कोरोना एक नजर में

कुल संक्रमितों की संख्या- 305

कुल लिए गए सैंपल- 5456

सैंपलों की मिली रिपोर्ट- 5116

ठीक हुए मरीजों की संख्या- 217

कुल हुई मृत्यु- 18

सैंपल रिपोर्ट का इंतजार- 340

एक्टिव केसों की संख्या- 65

chat bot
आपका साथी