साढ़े चार साल में जिले का 31.04 अरब से हुआ विकास

सांसद ने गिनाईं प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां बोले अब प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था का राज।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:51 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:51 AM (IST)
साढ़े चार साल में जिले का 31.04 अरब से हुआ विकास
साढ़े चार साल में जिले का 31.04 अरब से हुआ विकास

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : प्रदेश की भाजपा सरकार के काम का लेखाजोखा रविवार को सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था का राज है। जिले में इन साढ़े चार वर्षों में 31 अरब चार करोड़ रुपये से विकास कार्य हुए हैं।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हुए समाज के हर तबके के लिए काम कर रही है। साढ़े चार साल पहले जब भाजपा की सरकार नहीं थी तब बेटियों का घर से निकलना दूभर था। अब ऐसा नहीं है। सांसद ने बताया कि योगी सरकार में जिले की 770 सड़क, 26 पुल, पुलियां, 10 मनरेगा पार्क बनवाए गए हैं।

वार्ता के दौरान मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, सीडीओ चर्चित गौड़, मेडिकल कालेज की प्राचार्या डा. संगीता अनेजा, डीएसटीओ एके दीक्षित एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

------

नहीं पहुंचे विधायक, जिलाध्यक्ष: सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जिले के सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष भी नहीं आए। इस संबंध में सवाल करने पर सांसद ने कहा कि एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की मृत्यु होने के कारण ज्यादातर पदाधिकारी वहां गए हैं।

-----

ये बताई उपलब्धियां : सांसद ने बताया कि ग्राम्य विकास द्वारा 10 हजार 217, आपदा राहत द्वारा 27 हजार 557, बाल विकास द्वारा 50 हजार 949, बेसिक शिक्षा द्वारा 25.07 लाख, विद्युत विभाग द्वारा एक लाख, कृषि विभाग द्वारा 3.67 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने 27 विभागों के लाभार्थियों की संख्या भी बताई।

chat bot
आपका साथी