शवों को यमुना में बहाने से रोकने में मदद करेंगी निगरानी कमेटी

जीवाराम हाल में मेयर ने बुलाई कमेटी की अहम बैठक सोफीपुर के निकट शवों के अंतिम संस्कार पर दिया जोर।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:17 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:17 AM (IST)
शवों को यमुना में बहाने से रोकने में मदद करेंगी निगरानी कमेटी
शवों को यमुना में बहाने से रोकने में मदद करेंगी निगरानी कमेटी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम के जीवाराम हाल में सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में यमुना की निगरानी के लिए बनी कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी सदस्यों को प्रतिदिन यमुना की निगरानी करने को कहा। वहीं सदस्यों से व्यवस्था बेहतर बनाने को सुझाव भी मांगे गए।

मेयर नूतन राठौर ने कहा कि निगरानी कमेटी के सदस्यों की जिम्मेदारी होगी कि कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के शवों को यमुना में न बहाया जाए। नगर निगम द्वारा ऐसे शवों और लावारिस शवों का सोफीपुर दरगाह के पीछे अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। कमेटी सदस्य सोफीपुर में अंतिम संस्कार करवाएं। इसका पूरा खर्चा नगर निगम वहन करेगा। पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद मोहित अग्रवाल आदि ने सुझाव दिए। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार, पार्षद विमला सिंह, देवेंद्र कुशवाहा, पूनम शर्मा, विनाका देवी, देशदीपक राठौर, शाहिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।

- शवों के अंतिम संस्कार को इन नंबरों पर दे सूचना: कोरोना से मृतक व लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए मेयर के सीयूजी नंबर 9105081000 या नगर आयुक्त के सीयूजी नंबर 7088118001 पर सपर्क किया जा सकता है। - नहर व बंबा में शव प्रवाहित करने पर होगी सख्त कार्रवाई : शिकोहाबाद में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने दोपहर 11 बजे निगरानी समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति शव को नहर व बंबा में प्रवाहित नहीं करेगा। ऐसे शवों को नहर व बंबा किनारे दफन भी नहीं किया जाएगा। यदि कोई ऐसा कृत्य करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि सभी अपने क्षेत्र में नहर व बंबा पर कड़ी निगरानी रखें।

chat bot
आपका साथी