कोरोना पर नियंत्रण को ननि ने शहर को कराया सैनिटाइज

मेयर व नगर आयुक्त ने संभाली वृहद अभियान की कमान सुभाष तिराहे से बंबा चौराहे तक सैनिटाइज को दौड़े कर्मचारी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 04:35 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 04:35 AM (IST)
कोरोना पर नियंत्रण को ननि ने शहर को कराया सैनिटाइज
कोरोना पर नियंत्रण को ननि ने शहर को कराया सैनिटाइज

-फोटो- 19, 20

- मेयर व नगर आयुक्त ने संभाली वृहद अभियान की कमान

- सुभाष तिराहे से बंबा चौराहे तक सैनिटाइज को दौड़े कर्मचारी जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए सोमवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे से वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के प्रमुख चौराहे, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों व घरों को सैनिटाइज कराया गया।

मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त विजय कुमार ने सुबह सैनिटाइजेशन अभियान की खुद कमान संभाली। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर, प्रवर्तन दल के साथ अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए। टीम में शामिल कर्मचारियों ने रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष तिराहा, जैन मंदिर, मेडिकल कालेज सर्विस रोड, एसबीआई, पीएनबी मुख्य शाखा, फीरोजाबाद क्लब चौराहा, गोपाल आश्रम, बोधाश्रम रोड, आंबेडकर पार्क, सत्य नगर की पुलिया, बघेल कालोनी से बंबा बाइपास तक पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया। शहर को सैनिटाइज कराने में डबल ब्लोअर स्प्रे मशीन, तीन टैंकर सहित दो दर्जन से अधिक पेट्रोल व बैटरी चलित मशीनों का प्रयोग हुआ।

इस दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को मास्क व दो गज की दूरी का पालन करने को जागरूक किया गया। अभियान में पार्षद नरेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मनोज ताऊ, जेडएसओ दलवीर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव, प्रकाश सिंह, अरविंद भारती, दिनेश पाल, विपिन पांडे आदि शामिल रहे। -फ्रंट लाइन कर्मचारियों को बांटे सुरक्षा उपकरण: कोरोना महामारी के दौर में नगर निगम कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर निरंतर काम कर रहे हैं। मेयर नूतन राठौर ने जलकल विभाग में फ्रंट लाइन कर्मचारियों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर, साबुन, गम बूट, हेड कैप, फेसशील्ड, एप्रिन, डिस्पोजल ग्लब्ज का वितरण किया। साथ ही वार्डो में सैनिटाइजेशन के लिए 20 बैट्री चलित व 40 मैनुअल मशीनें कर्मचारियों को प्रदान की गई।

chat bot
आपका साथी