अन्नदाता को कारपोरेट के जाल से मुक्त करो

फीरोजाबाद जासं कृषि बिल के विरोध में पीस पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में शामिल पार्टी कार्यकर्ता व महिलाओं ने सरकार के खिलाफ किसान विरोधी काला कानून रद्द करो अन्नदाता को कारपोरेट के जाल से मुक्त करो आदि नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:02 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:02 AM (IST)
अन्नदाता को कारपोरेट के जाल से मुक्त करो
अन्नदाता को कारपोरेट के जाल से मुक्त करो

फीरोजाबाद, जासं: कृषि बिल के विरोध में पीस पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में शामिल पार्टी कार्यकर्ता व महिलाओं ने सरकार के खिलाफ किसान विरोधी काला कानून रद्द करो, अन्नदाता को कारपोरेट के जाल से मुक्त करो आदि नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि सुधार बिल बनाया है, उस कानून से किसानों का किसी तरह भला होने वाला नहीं है। कृषि बिल लागू होने से किसानों की फसल खरीद कर कारपोरेट घराने जमाखोरी व कालाबाजारी करेंगे, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। कागजों में सरकारी मंडियां तो होंगी, लेकिन किसानों की फसल कोई खरीदने वाला नहीं होगा। वसीम उद्दीन अंसारी ने कहा कि कृषि बिल लागू होने से किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। हमारी सरकार से मांग है कि किसानों के खिलाफ जो बिल पारित किया है, उसको तत्काल वापस लिया जाए। धरने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। मौके पर रिजवान अली, आबिद अली, मुवीना बेगम, शमशाद कुरैशी, अंशुल यादव, बृजेश यादव, शफीक अहमद, गुड्डू निसार, मुहम्मद मुबीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी