मंदिर और थानों में चला सैनिटाइजेशन अभियान

नगर निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों में सैनिटाइज किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:31 AM (IST)
मंदिर और थानों में चला सैनिटाइजेशन अभियान
मंदिर और थानों में चला सैनिटाइजेशन अभियान

जासं, फीरोजाबाद: कोविड-19 की रोकथाम के लिए रविवार को नगर निगम ने शहर से जिला मुख्यालय तक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। प्रमुख मंदिर, थाने, पुलिस चौकी और अन्य सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज कराया गया।

नगर निगम की टीमें सुबह से अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में निकल गई। एक टीम ने जिला मुख्यालय पर सरकारी कार्यालयों के साथ अधिकारियों के आवास सैनिटाइज किए। वहीं डबल ब्लोअर स्प्रे मशीन, पेट्रोल व डीजल चालित मशीनों से लैस अन्य टीमों ने शहर के प्रमुख छदामी लाल जैन मंदिर, रामलीला मैदान स्थित राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के दरवाजे, सीढि़यां, दीवार और फर्श सैनिटाइज किए। इसके साथ ही सर्विस लेन, सुभाष तिराहा, आगरा गेट, सदर बाजार सहित थाना उत्तर, थाना दक्षिण को सैनिटाइज कराया गया। पार्षदों व सुपरवाइजरों ने कर्मचारियों की मदद से वार्डो में भी अभियान चलाया।

chat bot
आपका साथी