पोल झुकने से सुबह से कई मुहल्लों की बिजली गुल

- लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम - पोल बदलने के लिए यूपीएसआइडीसी का लिया शटडाउन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:18 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:18 AM (IST)
पोल झुकने से सुबह से कई मुहल्लों की बिजली गुल
पोल झुकने से सुबह से कई मुहल्लों की बिजली गुल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : पुरुषोत्तम बिहार विद्युत सबस्टेशन से जुड़े मुहल्लों में शुक्रवार को सुबह से बिजली का संकट गहरा गया। सुबह सात बजे से बिजली न आने के कारण क्षेत्र में पानी का भी संकट रहा। चार घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।

गर्मी के मौसम में शहर में बिजली का संकट लगातार गहराता जा रहा है। महादेव नगर में 11 केवी का जर्जर पोल लगा था। कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग ने पोल बदलने की जहमत नहीं उठाई। सुबह लोगों की नींद खुली तो विद्युत पोल काफी नीचे झुका मिला। हादसे की संभावना को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने एसडीओ व जेई को फोन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने पुरुषोत्तम बिहार विद्युत सबस्टेशन से सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नया पोल लगाने का कार्य शुरू किया। पोल बदलने के लिए यूपीएसआइडीसी विद्युत सबस्टेशन का भी एक घंटे का शटडाउन लिया। 11 बजे तक कर्मचारी पोल लगाने का कार्य पूरा सके। चार घंटे बाद विद्युत सप्लाई सुचारू होने पर लोगों को राहत मिल सकी। लाइनों पर फॉल्ट होने के कारण शहर के कई मुहल्लों में देर शाम तक बिजली की आवाजाही चलती रही।

chat bot
आपका साथी