दूध, पनीर का नमूना लिया, पानी प्लांट कराया बंद

फीरोजाबाद (जासं) मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी चला। जिले में कई जगह छापेमारी की गई। टूंडला समेत कई जगह से पनीर और दूध के सैंपल लिए गए वहीं शिकोहाबाद में पानी का प्लांट बंद कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:15 AM (IST)
दूध, पनीर का नमूना लिया, पानी प्लांट कराया बंद
दूध, पनीर का नमूना लिया, पानी प्लांट कराया बंद

फीरोजाबाद: (जासं) मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी चला। जिले में कई जगह छापेमारी की गई। टूंडला समेत कई जगह से पनीर और दूध के सैंपल लिए गए, वहीं शिकोहाबाद में पानी का प्लांट बंद कराया गया।

अभियान की शुरूआत सुबह टूंडला क्षेत्र से हुई। यहां थोक विक्रेता राहुल पनीर सेंटर से गुणवत्ता खराब होने के संदेह पर पनीर का नमूना लिया गया। इसके बाद मोहम्मदाबाद में शाइन गोल्ड बेकरी से टोस्ट, दबरई स्थित अनुष्का डेयरी से पनीर, नया रसूलपुर में अनूप की दुकान से सॉस, ककरऊ कोठी क्षेत्र से दूधिया नवीन कुमार और नगला पचिया में दूधिया सत्यप्रकाश से दूध के सैंपल लिए। वहीं शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड पर एक्वा सुपर ब्रांड पानी के पाउच बनाने वाले प्लांट पर छापेमारी की। यहां रखे मिले एक हजार पाउच नष्ट करा दिए। इसके साथ ही प्लांट बंद करा दिया। जिला अभिहीत अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी