फीरोजाबाद जिले में पांच मोर और एक मोरनी की मौत, निमोनिया की पुष्टि

गांव गढ़ी बरन में आम के बाग में मिले शव बर्ड फ्लू की आशंका से मची खलबली कराया पोस्टमार्टम।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:22 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:22 AM (IST)
फीरोजाबाद जिले में पांच मोर और एक मोरनी की मौत, निमोनिया की पुष्टि
फीरोजाबाद जिले में पांच मोर और एक मोरनी की मौत, निमोनिया की पुष्टि

संवाद सूत्र, नारखी: गांव गढ़ी बरन में शुक्रवार दोपहर खेत और आम के बाग में पांच मोर और एक मोरनी के शव मिलने से खलबली मच गई। बर्ड फ्लू की आशंका पर इनका पोस्टमार्टम कराया गया, इसमें मौत का कारण निमोनिया दर्शाया गया है।

गढ़ी बरन निवासी सुभाष चंद्र दोपहर 12 बजे अपने खेत पर गए थे। खेत के पास ही आम के बाग में उन्हें मोर का शव दिखाई दिया। वह बाग में अंदर गए तो जगह-जगह मोरों के चार शव और मिले। इनमें एक मोरनी का शव था।

ग्रामीण की सूचना पर दोपहर एक बजे वन रक्षक जयवीर सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने शव जिला पशु चिकित्सालय भिजवाए। यहां डा. आदित्य कुमार ने शवों का पोस्टमार्टम किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभंजन शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम में पांचों मोरों की मृत्यु का कारण निमोनिया पाया गया है।

----

एक और शव मिला

शाम को ग्रामीण घनश्याम सिंह, अशोक कुमार, नरेंद्र और गुड्डू सिंह आदि ने बताया कि आम के बाग में एक और मोर का शव मिला है। प्रभारी जिला वन अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम को भेज दिया गया है।

-------

ग्रामीणों ने दिलाया राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान

बाग में मिले मोरों के शव को वन रक्षक बोरे में डालकर ले जाने लगे। इस पर ग्रामीणों ने इस तरह शव ले जाने पर रोष जाहिर किया। ग्रामीणों ने पांच मीटर सफेद कपड़ा खरीद कर उपलब्ध कराया। इसके बाद शवों को सफेद कपड़ों में लपेट कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया।

chat bot
आपका साथी