न्यायिक अधिकारी व वन विभाग कर्मी समेत आठ कोरोना पाजीटिव

सुहागनगरी में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी व वन विभाग के कर्मचारी और उसकी पत्नी समेत आठ लोग कोरोना पाजीटिव मिले। वहीं नौ लोग ठीक होकर घर लौटे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:17 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:17 AM (IST)
न्यायिक अधिकारी व वन विभाग कर्मी समेत आठ कोरोना पाजीटिव
न्यायिक अधिकारी व वन विभाग कर्मी समेत आठ कोरोना पाजीटिव

जासं, फीरोजाबाद: सुहागनगरी में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी व वन विभाग के कर्मचारी और उसकी पत्नी समेत आठ लोग कोरोना पाजीटिव मिले। वहीं नौ लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3013 हो गई है। वन विभाग में पहली बार कोई कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा कोहिनूर नगर, सैलई, नगला पीपरा, मुहल्ला दखल और नगला करन सिंह में संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए लोग क्वारंटाइन कराए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी