राफेल घोटाले में सरकार, अर्थ व्यवस्था आइसीयू में

जेएस विश्वविद्यालय परिसर स्थित हॉस्पिटल का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा राफेल घोटाले में सरकार फंसी है तो अर्थव्यवस्था आइसीयू में पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 12:11 AM (IST)
राफेल घोटाले में सरकार, अर्थ व्यवस्था आइसीयू में
राफेल घोटाले में सरकार, अर्थ व्यवस्था आइसीयू में

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद(फीरोजाबाद): जेएस विश्वविद्यालय परिसर स्थित हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राफेल डील पर कहा कि केंद्र सरकार हजारों करोड़ के घोटाले में फंसी है तो अर्थव्यवस्था आइसीयू में पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी जुमलेबाज हैं, ओबीसी का कोटा खत्म करने की साजिश हो रही है। 2019 में जनता जवाब देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री बता दें कि दो साल में उन्होंने क्या काम किया है। वह अखिलेश के कामों का उद्घाटन फीता काटकर कर रहे हैं। यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि ये सरकार घपलेबाजी की सरकार है। प्रधानमंत्री कहते है कि 2022 तक सबको घर मिलेगा, भारत रोशनी से नहायेगा, लेकिन सच्चाई इससे दूर है। राफेल डील पर सरकार ने हजारों करोड़ का घोटाला किया है। यह गरीबों ,किसानों के खिलाफ काम करने वाली सरकार है। यह सरकार तेल की कीमतों को बढाने में लगी ह,ै जिससे किसानों का शोषण किया जा रहा है। रुपये की गिरावट से देश की अर्थव्यवस्था आइसीयू में है। प्रदेश में छिनैती छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, अपराध चरम पर है। उन्होंने शिवपाल के अलग होकर यादव महासम्मेलन बुलाने पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी