पूरी हुई वर्षो पुरानी आस, जनता को समर्पित हुआ आसफाबाद ओवरब्रिज

जमकर हुई आतिशबाजी भारत माता के जयकारे से गूंजा पांडाल सदर विधायक ने जलसे के साथ ओवरब्रिज का किया शुभारंभ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:03 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:03 AM (IST)
पूरी हुई वर्षो पुरानी आस, जनता को समर्पित हुआ आसफाबाद ओवरब्रिज
पूरी हुई वर्षो पुरानी आस, जनता को समर्पित हुआ आसफाबाद ओवरब्रिज

संवाद सहयोगी, फिरोजाबाद: आसफाबाद रेलवे फाटक पर वर्षो से ओवरब्रिज बनने की आस मंगलवार को पूरी हो गई। सदर विधायक ने शिलापट्टिका का अनावरण करते हुए जनता को ओवरब्रिज समर्पित कर दिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी के साथ भारत माता के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सेतु निर्माण निगम द्वारा 49.58 करोड़ की लागत से आसफाबाद रेलवे फाटक पर 719 मीटर लंबा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। करीब तीन वर्ष से चल रहा निर्माण कार्य सोमवार को पूर्ण हो गया था। मंगलवार को ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया गया। सुबह से ही रसूलपुर थाने के सामने तैयारियां शुरू हो गई थीं। ओवरब्रिज को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आसपास के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे सदर विधायक मनीष असीजा ने शिलापट्टिका का अनावरण कर ओवरब्रिज का शुभारंभ किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। इसके साथ ही बैंडबाजों से देशभक्ति के तराने गूंजने लगे और पुल पर पैदल यात्रा की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी,सदर ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, सुनील टंडन शिवमोहन श्रोतिय, श्याम सिंह यादव, देवेश भारद्वाज, राधेश्याम यादव, रामनिवास गुप्ता, प्रमोद बघेल, पार्षद उदय प्रताप सिंह, हरिओम वर्मा, भगवान दास शंखवार रामनरेश कटारा, श्रीनिवास शर्मा, किशोर अग्रवाल बंटी, मुन्नी देवी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---

पूरा किया वादा-गांव गांव को मिलेगा फायदा

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जनता की सालों पुरानी आस पूरी की है। मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से सहयोग से आज मेरी मेहनत रंग लाई है। ओवरब्रिज बनने का फायदा जिले के दर्जनों गांवों को मिलेगा और आगरा से आने वालों की जाम की मुश्किल भी हल हो जाएंगी।

chat bot
आपका साथी