पुलिस का पैदल मार्च, एलआइयू की गतिविधियां बढ़ीं

फीरोजाबाद जेएनएन। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। किसी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए फीरोजाबाद शहर समेत पूरे जिले में जगह-जगह पु़लिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए अफसरों की अगुवाई में पुलिस कर्मी पैदल मार्च करते रहे। एलआइयू की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:19 AM (IST)
पुलिस का पैदल मार्च, एलआइयू की गतिविधियां बढ़ीं
पुलिस का पैदल मार्च, एलआइयू की गतिविधियां बढ़ीं

फीरोजाबाद, जेएनएन। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। किसी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए फीरोजाबाद शहर समेत पूरे जिले में जगह-जगह पु़लिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए अफसरों की अगुवाई में पुलिस कर्मी पैदल मार्च करते रहे। एलआइयू की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं।

टूंडला में इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मेन बाजार होते हुए स्टेशन रोड पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, विपिन कुमार समेत अन्य स्टाफ उनके साथ रहा। शिकोहाबाद में सीओ अजय कुमार चौहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने जनता से हर तरह के अफवाहों से सतर्क रहने तथा इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। जनपद के अन्य इलाकों में भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। उधर, जसराना में एसडीएम कुमार चंद जवालिया और सीओ ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से नगर के मुख्य मार्गों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से अफवाहों न आने की अपील की है। सिरसागंज में सीओ संजय वर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।

---

chat bot
आपका साथी