प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का सेवा सत्याग्रह

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का सेवा सत्याग्रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:08 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का सेवा सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का सेवा सत्याग्रह

संवाद, सहयोगी, फीरोजाबाद: मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की बसों के प्रकरण के बाद से जेल में बंद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने सत्याग्रह का एलान किया है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस महारसोई चलाकर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराएगी।

पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 मई से जेल में बंद अध्यक्ष की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शनिवार छह जून से शुरू किया जा रहा है। इस महाअभियान की थीम 'सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय हैं'.. कांग्रेस का सिपाही मजदूर का भाई' के नारे के साथ पूरे सूबे में 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा क्योंकि गरीब मजदूर विरोधी प्रदेश सरकार ने उन्हें कारागार में बंद करा दिया है, लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। 6 जून से 12 जून तक महा रसोई चलेगी। हर रोज गरीबों के लिए खाना वितरण कराया जाएगा। कांग्रेसी नेता धर्म सिंह यादव ने बताया कि अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। नगर अध्यक्ष साजिद बैग ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। इस महाअभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिए भी आवाज उठाई जाएगी। वार्ता के दौरान कमलेश जैन, मनोज भटेले, प्रतीक चतुर्वेदी, वकार अहमद, सौरभ पोरवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी