संपत्ति के विवाद में भाई को मारी गोली

बीच बचाव करा रहा पड़ोसी भी मारपीट में घायल आरोपित पिता-पुत्र तमंचा समेत गिरफ्तार जेल भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:32 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:32 AM (IST)
संपत्ति के विवाद में भाई को मारी गोली
संपत्ति के विवाद में भाई को मारी गोली

बीच बचाव करा रहा पड़ोसी भी मारपीट में घायल

आरोपित पिता-पुत्र तमंचा समेत गिरफ्तार, जेल भेजा

संवाद सूत्र, नारखी: नारखी थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर में रविवार देर रात दो भाइयों के बीच जमीन व संपत्ति के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली भाई को लग गई। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा।

राजवीर उर्फ राजू और भूमिपाल पुत्रगण मेघसिंह का परिवार अलग-अलग रहता है। कुछ संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। रात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान भूमिपाल पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली राजवीर सिंह के पेट के पास लगी। बीच बचाव करा रहे धनीराम भी लाठी-डंडे से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लेकर आई। राजवीर को आगरा रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर नारखी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भूमिपाल और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

chat bot
आपका साथी