मंदिरों के बाहर सजाई आकर्षक रंगोली

नवरात्र महोत्सव में मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर शहर के प्रमुख मार्गों सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे रहे कर्मचारी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:11 AM (IST)
मंदिरों के बाहर सजाई आकर्षक रंगोली
मंदिरों के बाहर सजाई आकर्षक रंगोली

फीरोजाबाद, जासं: नवरात्र महोत्सव में शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मचारी सुबह क्षेत्र में दौड़ रहे हैं। शुक्रवार को मंदिरों के आसपास सफाई कार्य के साथ चूना छिड़काव कराया गया तथा आकर्षक रंगोली सजाई गई।

कोरोना की बंदिशों के साथ श्रद्धालु मंदिरों में देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा कोटला रोड स्थित श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, बड़ी पथवारी माता सहित प्रमुख देवी मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त विजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नवरात्र महोत्सव में मंदिरों के साथ, सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी मंदिरों के आसपास सफाई कार्य के साथ मंदिरों के बाहर आकर्षक रंगोली सजाने में लगे रहे। इसके साथ हाईवे, सर्विस रोड, जैन मंदिर, सुभाष तिराहा, आगरा गेट सहित प्रमुख मार्गों पर दोपहर तक कर्मचारी कूड़ा उठाते नजर आए। जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि अष्टमी व नवमी के दिन मंदिरों पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कार्य के साथ चूना व रंगोली सजाने का कार्य कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी