विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, पांच बीमार

संसू हुसेनगंज (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के हसऊपुर गांव में शुक्रवार को विषाक्त भोजन (फूड प्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM (IST)
विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, पांच बीमार
विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, पांच बीमार

संसू, हुसेनगंज (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के हसऊपुर गांव में शुक्रवार को विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिग) से एक ही परिवार के छह लोग उल्टियां होने से बीमार हो गए। आनन फानन स्वजन इन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार बाद घर भेज दिया गया।

हसऊपुर निवासी 50 वर्षीय अंजू देवी पत्नी बृजेश कुमार के परिवार में कुछ दिन पूर्व एक वृद्ध की मौत हो गई थी। इस पर शुक्रवार को घर पर भाती (चावल-मट्ठा) भोज था। सभी लोगों ने चावल मट्ठा खाया, इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगी। जिससे अंजू देवी, बिदेश्वरी देवी पत्नी कामता, सुनील, पीयूष, विकास की हालत भी खराब हो गई। आनन फानन इन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां अंजू देवी की मौत हो गई। डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि दूषित खानपान की वजह से सभी को फूड प्वाइजनिग हो गया था जिसमें एक महिला की मौत हो गई, अन्य ठीक होकर घर चले गए।

chat bot
आपका साथी