शिक्षा से समुन्नति की राह पर आगे बढ़ेगा यादव समाज

जागरण संवाददाता फतेहपुर अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चौधरी र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:10 PM (IST)
शिक्षा से समुन्नति की राह पर आगे बढ़ेगा यादव समाज
शिक्षा से समुन्नति की राह पर आगे बढ़ेगा यादव समाज

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव की अध्यक्षता में सिविल लाइन आवास विकास स्थित यादव महासभा भवन में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव व संगठन मंत्री कृपाशंकर यादव ने शिक्षा से समुन्नति की राह पर आगे बढ़ने की अपील की। नव नियुक्त प्रदेश सचिव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने 18 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर शुरू किये टीकाकरण अभियान के तहत सभी युवाओं से टीकाकरण कराए जाने की अपील की। फूल सिंह यादव, सीताराम यादव, प्रकाश यादव, नीरज यादव, अतुल यादव, परीक्षित यादव, ध्यान सिंह, रवि यादव, नर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व यादव समाज के लोग मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी