घर की मुखिया बनीं महिलाएं, मिला भरपूर सम्मान

संवाद सहयोगी खागा नगर पंचायत सभागार में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से परिचय सम्मेल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:56 PM (IST)
घर की मुखिया बनीं महिलाएं, मिला भरपूर सम्मान
घर की मुखिया बनीं महिलाएं, मिला भरपूर सम्मान

संवाद सहयोगी, खागा : नगर पंचायत सभागार में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा, भाजपा सरकार में आवास, गैस, राशन कार्ड समेत अन्य योजनाएं महिला मुखिया के नाम हैं। सम्मान और स्वाभिमान के स्वावलंबन के जो प्रयास हुए उससे हर क्षेत्र में महिलओं का परचम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, चेयरमैन गीता सिंह, निधि तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आईं महिलाओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं से अपील की, कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें पार्टी की जीत के लिए जीतोड़ मेहनत करनी है। इस मौके पर संगीता तिवारी, शोभा अग्रवाल व मंजू शुक्ला आदि महिलाओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी