एचटी लाइन गिरने से महिला झुलसी, भैंस मरी

संवाद सूत्र बकेवर (फतेहपुर) दुर्गापुर गांव में दयाराम के दरवाजे के समीप एचटी लाइन टूट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:44 PM (IST)
एचटी लाइन गिरने से महिला झुलसी, भैंस मरी
एचटी लाइन गिरने से महिला झुलसी, भैंस मरी

संवाद सूत्र, बकेवर (फतेहपुर) : दुर्गापुर गांव में दयाराम के दरवाजे के समीप एचटी लाइन टूटकर गिर गई। इससे एक महिला झुलस गई और एक भैंस की मौत भी हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्गापुर गांव में रविवार की सुबह दयाराम के दरवाजे से निकली एचटी लाइन टूट कर भैंस के उपर गिर गई। इससे भैंस की मौत हो गई। वहीं, घनश्याम की पत्नी विनीता झुलस गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। महिला की हालत खराब होते देख इलाज के लिए देवमई पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी