बंदर से बचने के चक्कर में कुएं में गिरी महिला, मौत

संवाद सूत्र धाता कस्बे की एक महिला की कुएं में गिरी बकरी को देखकर उसे बाहर निकलने की सोच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 07:31 PM (IST)
बंदर से बचने के चक्कर में कुएं में गिरी महिला, मौत
बंदर से बचने के चक्कर में कुएं में गिरी महिला, मौत

संवाद सूत्र, धाता : कस्बे की एक महिला की कुएं में गिरी बकरी को देखकर उसे बाहर निकलने की सोच रही थी, तभी बंदर आ गया। उससे बचने के चक्कर में महिला कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।

गांव की रहने वाली 55 वर्षीय केतकी देवी पत्नी स्व. शिवचरन मौर्य सोमवार सुबह बकरी चरा रही थीं। धाता व नरसिंहपुर कबरहा गांव के मध्य चुन्नीलाल के निजी नलकूप समीप बकरी चर रही थी। अचानक बकरी निजी नलकूप के कुएं में गिर गई। कुएं के ऊपर से महिला अपनी बकरी को देखकर उसे बाहर निकालने के लिए सोच रही थी। इसी दौरान अचानक एक बंदर आ गया। बंदर से बचने के लिए हड़बड़ाहट में महिला कुएं में गिर गई। मवेशी चरा रहे लोगों ने महिला की चीख सुनी तो भागकर मौके पर पहुंचे। टार्च की रोशनी में ग्रामीणों ने महिला को कुएं के अंदर देखा। आनन-फानन पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने महिला को घायल अवस्था में कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने परीक्षण के पश्चात घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत महिला के दो पुत्र सुरेश व रमेश हैं जो चाय की दुकान चलाते हैं। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्रनाथ राय का कहना था ऊंचाई से गिरने की वजह से महिला की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी