प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की गई जान

संवाद सूत्र हुसेनगंज (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के मवई गांव में प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 06:18 PM (IST)
प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की गई जान
प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की गई जान

संवाद सूत्र, हुसेनगंज (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के मवई गांव में प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने अचानक मौत होने पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

मवई गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी रूपा देवी सात महीने के गर्भ से थीं। बीती रात रूपा की हालत अचानक खराब हो गई। स्वजन उसे अस्पताल ला रहे थे कि उसकी मौत हो गई। दिवंगत की शादी पिछले वर्ष 2020 में हुई थी। जिसका मायका सरवल थाना असोथर बताया गया है। पति शिवकुमार का कहना था कि पत्नी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। पेट दर्द अधिक होने पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि मौत हो गई। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताकर प्रार्थना पत्र दिया है जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम ²ष्टया जांच में प्रसव पीड़ा से युवती की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी