सभी किसानों का खरीदा जाए गेहूं, बढ़ाएं तिथि

जागरण संवाददाता फतेहपुर नहर कालोनी मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:42 PM (IST)
सभी किसानों का खरीदा जाए गेहूं, बढ़ाएं तिथि
सभी किसानों का खरीदा जाए गेहूं, बढ़ाएं तिथि

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : नहर कालोनी मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने अध्यक्षता करते हुए जिला प्रशासन की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली।

किसानों के संग बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा, शासन सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाए। इसके साथ ही गेहूं खरीद की समय सीमा 30 जून तक घोषित की जाए। कहा, सदर तहसील में किसानों की सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए 15 जुलाई को सदर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। नौ जुलाई को मलवां ब्लाक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र पटेल, संतोष बाजपेयी, नागेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, देवनाथ , मुन्ना खां, अंगद सिंह, रवी मौर्या आदि रहे।

chat bot
आपका साथी