फतेहपुर में प्राइवेट कांटों से बढ़ रही सरकारी केंद्रों की तौल

जागरण संवाददाता फतेहपुर शासन-प्रशासन के अनेको प्रयासों के बावजूद भी धान खरीद समर्थन मूल्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:10 PM (IST)
फतेहपुर में प्राइवेट कांटों से बढ़ रही सरकारी केंद्रों की तौल
फतेहपुर में प्राइवेट कांटों से बढ़ रही सरकारी केंद्रों की तौल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शासन-प्रशासन के अनेको प्रयासों के बावजूद भी धान खरीद समर्थन मूल्य के तहत नहीं चल पा रही है। असोथर क्षेत्र में केंद्र प्रभारी समानांतर कांटे चलवाकर सरकारी क्रय केंद्रों की धान की तौल बढ़ा रहे है। हालात यह है कि क्रय केंद्रों में दिनभर सन्नाटा रहता और शाम 5 बजे क्रय केंद्र में धान की तौल कई गुना बढ़ जाती है।

धान खरीद में असोथर क्षेत्र के बुधरामऊ, जरौली,कधियां, ऐझी,सरकंडी, बेसड़ी में केंद्र संचालित है। किसानों का कहना है कि प्रभारी धान में खामियां बताकर लौटा देते है जिससे वह थक -हार कर व्यापारियों के हाथ 1100 रुपए प्रति क्विटल का धान बेंचने को मजबूर हैं। क्षेत्र में धान की तौल में समानांतर कांटें लालीपुर,मौजमाबाद, टीसी, सोतोजोगा, बेर्राव,टीकर, अल्लीपुर, मझटेनी,नोनारा , मवइया, बसोहनी, नवाबगंज, हरनवां, मंझूपुर के क्रय समेत कई केंद्रों में प्रभारी स्वयं के काटे चलवा कर धान की तौल भारी कटोती कर करते है और इनमें तौले गए गेहूं का आंकड़ा केंद्रों में शाम को लिखवाकर बढ़वा देते है। मामले पर डिप्टी आरएमओं रमेश कुमार का कहना था कि केद्र में निरीक्षण किया जाता है और संदिग्ध क्रय केंद्रों को डीएम के निर्देश नोटिस भी जारी की गई है।

किसानों के साथ छलावा, खरीद में हेराफेरी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : धान क्रय केंद्रों में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने थरियांव और खागा क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पहुंचे किसानों की पीड़ा सुनी और आवाज बनने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि किसानों की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का काम पार्टी करेगी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अगुवाई में कांग्रेसियों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र थरियांव पहुंचे किसानों की समस्याएं सुनी और नोट की। श्री पाण्डेय ने कहाकि किसानों ने बताया कि उनके धान की खरीददारी नहीं की जा रही है। शासन ने जो भी नियम बनाए हैं, उनकी काट बिचौलियों और केंद्र प्रभारियों ने निकाल रखी है। टोकेन लेने के बाद भी समय से खरीद नहीं होती है। परेशान करके औने पौने दामों में धान की उपज के बेंच करने के लिए झोंक दिया जाता है। इसी तरह खागा केंद्र पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को किसानों ने पीड़ा सुनाई। प्रतिनिधि मंडल में मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, विनय द्विवेदी, सुशील दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने कहाकि क्रय केंद्रों में बरती जा रही धांधली के विरोध में आवाज बुलंद की जाएगी। प्रशासन और शासन को शिकायत भेजकर किसान हित में न्याय करने की मांग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी