गंगा में डेढ़ मीटर बढ़ा पानी, पक्के घाट की सीढि़यां डूबीं

जागरण संवाददाता फतेहपुर मैदानी भागों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा व यमुना न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:05 PM (IST)
गंगा में डेढ़ मीटर बढ़ा पानी, पक्के घाट की सीढि़यां डूबीं
गंगा में डेढ़ मीटर बढ़ा पानी, पक्के घाट की सीढि़यां डूबीं

जागरण संवाददाता फतेहपुर : मैदानी भागों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा व यमुना नदीं में पानी बढ़ने लगा है। यमुना के हालात तो ठीक है, लेकिन गंगा नदी के किनारे वाले गांवों में खतरा हर दिन बढ़ रहा है। गुरुवार को गंगा नदी में डेढ़ मीटर जलस्तर बढ़ा जिसके कारण भिटौरा के ओम घाट व पक्के घाट की सीढि़यों तक पानी चढ़ गया। उधर कटरी क्षेत्र में सब्जी आदि की फसल करने वाले किसानों की फसल भी प्रभावित होने की कगार पर पहुंच गई है।

गंगा नदी में बीते तीन दिनों से पानी घट-बढ़ रहा था। गुरुवार को सुबह आठ से शाम आठ बजे के बीच जलस्तर में भारी वृद्धि हुई जिसके बाद बिदकी व सदर एसडीएम ने गंगा घाटों में पहुंच कर स्थिति देखी। उधर अब भी गंगा नदी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे हैं। लेकिन पानी की रफ्तार जिस तरह से बढ़ रही है अगर यही रफ्तार बनीं रही तो जलस्तर अगले दो से तीन दिन में खतरे के निशान को भी छू लेगा। बुधवार को गंगा में 180 सेंटीमीटर पानी बढ़ा था, जिसके बाद जलस्तर 97.080 मीटर हो गया था। लेकिन ठीक 24 घंटे बाद जलस्तर 98.610 पहुंच गया है। जबकि यमुना में पानी का जलस्तर 83.89 से दो सेंटीमीटर घट कर 83.87 पहुंच गया है। यमुना नदी के किनारे 40 गांवों में अभी किसी प्रकार का भय नहीं है, लेकिन गंगा नदी के किनारे वाले 55 गांवों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दहशत बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी