किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को ग्रामीणों ने धुना

संवाद सूत्र हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 06:32 PM (IST)
किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को ग्रामीणों ने धुना
किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को ग्रामीणों ने धुना

संवाद सूत्र, हथगाम: थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। शोहदे की पिटाई की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

गांव की रहने वाली सोलह वर्षीय किशोरी जंगल में बकरियां चरा रही थी। उसके साथ अन्य कई बच्चियां भी अपने मवेशी लेकर जंगल में चरा रहीं थी। इसी दौरान मोहलिया गांव निवासी शहजादे आलम लड़कियों के पास पहुंचा। उसने सोलह वर्षीय किशोरी को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी व उसके साथ रहीं बच्चियों ने शोर मचाकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसी ने शोहदे की पिटाई के बारे में पुलिस को सूचना दी। आरोपित को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित ने बताया कि उसके दो साथी बाइक पर दूर खड़े थे। वह मौके से भाग निकले हैं। प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह का कहना था पीड़िता के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी