केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी आज जिले में

जागरण संवाददाता फतेहपुर केंद्रीय ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:20 PM (IST)
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी आज जिले में
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी आज जिले में

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को जिले के दौरे पर आ रही हैं। सांसद कार्यालय के प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सुबह पहर 10 बजे डाक बंगला आबूनगर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। 11 बजे सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगी। 12 बजे कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों व उनके प्रभारियों के संग बैठक करेंगी। 1 बजे गांधी सभागार में डूडा विभाग के अधिकारियों की बैठक, 2 बजे जिला पूर्ति और जिला समन्वयक मनरेगा के संग बैठक करेंगी। पांच बजे चौडगरा निवासी स्व. राम खेलावन सिंह के आवास जाकर स्वजन को सांत्वना देंगी। इसके बाद झावनखेड़ा गांव चाकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत वाले परिवारीजनों से मुलाकात करेंगी।

chat bot
आपका साथी