यमुना नदी में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक की मौत

संवाद सूत्र ललौली (फतेहपुर) अढ़ावल यमुना नदी में शनिवार दोपहर नहाने गए दो किशोर दोस्त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:54 PM (IST)
यमुना नदी में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक की मौत
यमुना नदी में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक की मौत

संवाद सूत्र, ललौली (फतेहपुर) : अढ़ावल यमुना नदी में शनिवार दोपहर नहाने गए दो किशोर दोस्त गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर मछुआरों ने नदी में कूदकर एक की जान बचा ली। करीब दो घंटे बाद मछुआरों ने कुछ दूर पर ही गड्ढे में फंसे शव को बाहर निकाला।

ललौली कस्बा के सातआना मुहल्ला निवासी आदिल रशीद का इकलौता 14 वर्षीय बेटा मेराज दोपहर अपने 15 वर्षीय दोस्त फरमान पुत्र इलियास के साथ अढ़ावल यमुना घाट में नहाने गया था। नदी में नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख मछुआरों ने कूदकर फरमान की जान बचा ली, लेकिन मेरोज गहरे बहाव में डूब गया। खबर पाकर स्वजन भी घाट पर पहुंच गए। मछुआरों ने आस पास डूबे मेरोज की खोजबीन शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद अपरांह ढाई बजे मेरोज का शव मिला इसे मछुआरे बाहर निकालकर लाए। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि नहाते वक्त किशोर मेराज की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। मां ने कहा कि इकलौता बेटा था सहारा

मां संजीदा ने बताया कि पति से तलाक होने पर वह दस वर्षों से दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी, इकलौता बेटा ही उसका सहारा था। बेसुध मां को आस पास की महिलाएं व रिश्तेदार ढांढ़स बंधाते रहें।

chat bot
आपका साथी