बीमारी से आजिज महिला समेत दो फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के बदलेवा का डेरा मजरे सरकंडी निवासी 40 वर्षीय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 07:04 PM (IST)
बीमारी से आजिज महिला समेत दो फंदा लगाकर दे दी जान
बीमारी से आजिज महिला समेत दो फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के बदलेवा का डेरा मजरे सरकंडी निवासी 40 वर्षीय सूरजकली पत्नी जलकेश प्रजापति काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार को बीमारी से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन ने पुलिस को बताए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, असोथर थाने के सुकरू का डेरा मजरे सरकंडी निवासी 21 वर्षीय शिवदेवी पत्नी रामसिंह केवट ने साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। दिवंगत का पति रामसिंह अभी दस दिन पूर्व भतीजे छोटू को लेकर इलाज कराने गाजियाबाद चला गया था। ससुर बाबूलाल ने बताया कि वह खेत पर थे। घर आए तो बहू ने आत्महत्या कर ली। वजह नहीं स्पष्ट हो सकी, बेटे को जरिए फोन सूचना दे दी गई है। दिवंगत का मायका चिटहा मजरे गढ़ा थाना किशनपुर है। भाई प्रमोद व दिनेश ने आरोप लगाया कि अभी दो माह पूर्व जून माह में बहन शिवदेवी की शादी किया था। दहेज की मांग को लेकर बहन को ससुरालीजन ने मार डाला है। एसओ जयचंद्र भारती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी