चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

संवाद सूत्र खखरेड़ू थाना के हरचंद्रपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष के बीच मारपीट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:34 PM (IST)
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

संवाद सूत्र, खखरेड़ू : थाना के हरचंद्रपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।

गांव के रहने वाले मो. इस्माइल और शमीम अहमद के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार सुबह रंजिश के चलते दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से मो. इस्माइल, मो. शकील अहमद, रजिया बानो तथा मो. हसनैन घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शमीम अहमद तथा इकरार-पुरमई घायल हो गए। मुहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए झगड़ा शांत कराया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी