हादसों में राजगीर समेत दो की गई जान

जासं फतेहपुर/बिंदकी अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में राजगीर समेत दो युवकों की मौत हो गई। घटना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 06:23 PM (IST)
हादसों में राजगीर समेत दो की गई जान
हादसों में राजगीर समेत दो की गई जान

जासं, फतेहपुर/बिंदकी : अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में राजगीर समेत दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मामा की मौत, भांजा घायल

कल्यानपुर थाने के महरहा गांव निवासी 30 वर्षीय राजगीर (मामा) श्रीकेशन शनिवार की सुबह बाइक से कोतवाली बिदकी के डीघ गांव निवासी भांजे विनोद के साथ जोनिहां किसी काम से गए थे। लौटते समय छीछा मोड़ के पास बिदकी की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। जोनिहां चौकी से पुलिस पहुंची ने राहगीरों की मदद से डंपर के नीचे फंसे मामा श्रीकेशन को बाहर निकाला। सीएचसी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है। लखनऊ मार्ग पर घंटों पड़ा रहा युवक का शव

रायबरेली जनपद के थाना सरेनी के गांव तखतखेड़ा निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र संतराम की बीतीरात हुसेनगंज थाने के बेरागढ़ीवा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। देररात हादसे के बाद युवक का शव लखनऊ मार्ग पर पड़ा रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। स्वजन की मानें तो युवक ट्रेन से आ रहे माता-पिता को लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात में हादसे का शिकार हो गए। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी